Breaking NewsDELHI

BigBreaking: दिल्ली का लाल किला अनिश्चितकाल के लिए बंद, बर्ड फ्लू की वजह से हुआ फैसला

नई दिल्ली. इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि लाल किला को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. दिल्ली सेंट्रल के डीएम ने आज इस बाबत एक आदेश जारी किया है. दिल्ली आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लाल किला और आसपास के इलाके में बर्ड फ्लू के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिसर को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर की अनुमति से लाल किले को आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद किया गया है.

इससे पहले लाल किला इलाके में 14 कौवे और चार बतखों की मौत हो गई थी. बाद में सैंपल की जांच में इनमें बर्ड फ्लू की पु‌ष्टि हुई थी. आठ सैंपलों में बर्ड फ्लू के स्ट्रेन मिलने के बाद एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट ने दिल्ली में बर्ड फ्लू होने की बात को पुष्‍ट किया था.

प्रोसेस्ड चिकन पर लगा था बैन
इसके बाद दिल्ली की की कई मंडियों के साथ्‍ज्ञ ही छोटी दुकानों पर प्रोसेस्ड और कच्चे चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. बिक्री के साथ ही चिकन के भंडारण पर भी रोक लग गई थी. दिल्ली सरकार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.