Breaking NewsCricketSPORTS

ऋषभ पंत को मिल सकता है ICC से बड़ा सम्मान, 2 और खिलाड़ियों से है ट’क्कर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में भारत की एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मंगलवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के साथ आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (ICC Best Player of the Month) के पुरस्कार के लिए नामित किया गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन दिया है. इस पुरस्कार के जरिये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी.

23 साल के पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिसबेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए एतिहासिक सीरीज जीती. रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रन की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े.

ऋषभ पंत को मिल सकता है अवॉर्ड
भले ही जनवरी में जो रूट ने दोहरा शतक और शतक जमाया हो और पॉल स्टर्लिंग ने भी 3 शतक जड़े हों लेकिन ऋषभ पंत आईसीसी से पुरस्कार पाने की रेस में सबसे आगे चलते दिख रहे हैं. दरअसल पंत ने ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन पारी खेली और साथ ही टीम को मैच भी जिताया. मुश्किल हालातों में पंत की पारी कई मायनों में दोहरे शतकों और शतक पर भारी दिखाई देती है.

महिला क्रिकेटरों में किसे मिलेगा आईसीसी अवॉर्ड?
महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली. उन्होंने एक दिवसीय सीरीज में नौ विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं. इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले. उन्होंने वनडे सीरीज में सात जबकि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए. मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो एक दिवसीय और दो टी20 मैच खेले जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइर रेट से 115 रन बनाए और एक दिवसीय सीरीज में तीन विकेट भी हासिल किए. इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.