बिहार के पटना में दो करोड़ रुपये की श’राब की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद बाइपास थाना प्रभारी मुकेश कुमार पासवान को नि’लंबित कर दिया गया है। डीजीपी एसके सिंघल ने इस मामले में सख्त कार्र’वाई करते हुए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान के साथ स्थानीय थाना के चौकीदार लल्लू पासवान को भी नि’लंबित किया है। वहीं, पटना सिटी के एसडीपीओ अमित शरण से जवाब-तलब किया गया है।
अंग्रेजी श’राब की अबतक की सबसे बड़ी खेप बरा’मद
पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के एक गोदाम में उत्पाद विभाग द्वारा रविवार को छापेमा”‘री की गई थी। इस छापेमारी में अंग्रेजी शरा’ब की अबतक की सबसे बड़ी खेप बरामद हुई। जिस गोदाम में श’राब की खेप रखी थी वहां से थाना महज 500 मीटर की दूरी पर है। उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर करोड़ों रुपए की खेप बरामद कर ली पर स्थानीय थाना को वहां शरा’ब रखने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। श’राबबंदी को लागू करने और खुफिया जानकारी पता करने में नाकाम रहने के लिए थानेदार मुकेश पासवान और स्थानीय थाना के चौकीदार लल्लू पासवान को नि’लंबित कर दिया गया।
एसडीपीओ से जवाब-तलब
थानेदार और चौकीदार पर का’र्रवाई के अलावा इस मामले में पटना सिटी के एसडीपीओ अमित श’रण से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खि’लाफ का’र्रवाई भी हो सकती है।






Leave a Reply