Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

लकी के दिल में छेद का इलाज कराएंगे एक्टर सोनू सूद, विदेश से बुलाया डॉक्टर

झांसी. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद सुर्खियों में आए थे. वो अभी तक जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में दायीं ओर दिल में हुए छेद का इलाज कराने को भटक रहे झांसी (Jhansi News) के लकी का इलाज कराने का जिम्मा अब इस फिल्म अभिनेता ने उठाया है. 9 साल के बच्चे की पीड़ा सुनकर फिल्म अभिनेता की आंखें नम हो गईं. उनकी मदद से लकी का इलाज कराने के लिए उसका परिवार मुंबई रवाना हो गया है.

दरअसल, झांसी के शिवाजी नगर निवासी मजदूर धर्मेंद्र के 9 साल के बेटे लकी का दिल दाईं ओर है. जन्म के बाद से धर्मेंद्र ने बेटे को एम्स समेत देशभर के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के प्रयास किए. डॉक्टरों ने दिल में छेद होने की पुष्टि की. महंगा इलाज कराना मजदूर परिवार के लिए संभव नहीं था. पिछले दिनों नया उजाला संस्था की ओर से लकी के इलाज को लेकर सोनू सूद को ट्वीट किया गया. जिसके बाद सोनू सूद ने बच्चे के इलाज के लिए पहल की.

मुंबई रवाना हुआ लकी
मुंबई रवाना हुआ लकी


सोनू सूद के मैनेजर ने की लकी के पिता से फोन पर बात की. बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को लकी के दिल का ऑपरेशन सोनू सूद कराएंगे. जहां विदेश से डॉक्टरों को बुलाया गया है. लकी के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि अब बेटे का इलाज हो सकेगा. उन्होंने सोनू सूद का आभार जताया है. परिवार बच्चे को लेकर मुंबई रवाना हो गया है. आपको बता दें कि रील लाइफ में अक्सर खलनायक की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद अब लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे है.  इससे पहले भदोही जिले की एक 22 वर्षीय युवती के इलाज के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था. बोन टीबी से पीड़ित युवती का सहारा सोनू सूद बने थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.