नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन ने भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है. क्योंकि अमेरिका ने अपने सबसे अत्याधुनिक फाइटर प्लेन एफ-15ईएक्स को भारतीय वायुसेना को देने को लेकर मंजूरी दे दी है. अमेरिका का यह ल’ड़ाकू विमान भारत को अब दिया जा सकता है.
बता दें कि इस बात की पुष्टि ल’ड़ाकू विमान निर्माता कंपनी बोइंग इंटरनेशनल ने खुद की है. कंपनी के सेल्स एंड इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप्स की उपाध्यक्ष मारिच एच लैने ने कहा कि भारत और अमेरिकी सरकारों के बीच चर्चा के बाद दोनों देशों की वायुसेनाओं ने F-15EX को लेकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया. अमेरिकी सरकार भारत को विमान देने के हमारे लाइसेंस संबंधी अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.
बोइग द्वारा जारी बयान में कहा गया कि भारत के बेंगलुरू में अगले हफ्ते शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2021 शो में F-15EX लड़ाकू विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा. बता दें कि इस शो का आयोजन DRDO द्वारा किया जाता है. इस शो में अमेरिकी बनवर्षक विमान बी-1बी लांसर भी भाग लेगा. बता दें कि इस डील के साथ ही भारत और अमेरिका की दोस्ती नए आयाम पर पहुंच जाएगी. बता दें कि F-15EX लड़ाकू विमान हर मौसम में मार करने में सक्षम है.






Leave a Reply