Breaking NewsNationalReligion

शनिवार के दिन जरुर खायें ये 5 चीजें, शनिदेव के प्र’कोपों से मिलेगी मुक्ति, होंगे प्रसन्न ‘जय शनिदेव’

शनिदेव की पूजा के लिये शनिवार का दिन क्षेष्ठ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय के देवता कहे जाते हैं। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल प्रदान करते हैं। लेकिन लोग शनि की साढ़ेसाती औऱ ढैय्या से बहुत डरते हैं और इसलिये वे सभी तरह के उपाय करते हैं।जिससे की शनि के प्रकोप से बच सकें और उन्हें प्रसन्न कर सकें। तो अगर आप भी शनि के प्रकोप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनि से संबंधित इस चीजों का सेवन जरुर करें। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं…

1. खिचड़ी
शनिवार के दिन खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। इस दिन खासकर उड़द की दाल की खिचड़ी खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और प्र’कोप से मु’क्ति मिलती है।

2. काले तिल
शनिवार के दिन काले तिल खाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है की इस दिन काले तिल का सेवन करने से शनि के प्र’कोप कम होते हैं।

3. गुलाब जामुन
मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन गुलाब जामुन का सेवन करने से शनि शां’त होते हैं। और प्रसन्न भी होते हैं। इसलिये अगर आप शनि के दो’षों से पी’ड़ित हैं तो शनिवार के दिन मीठे गुलाब जामुन का सेवन जरुर करें।

4. सरसों से बनी चीजें
शनिवार के दिन सरसों से बनी चीजों का सेवन जरुर करें। क्योंकि सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाया भी जाता है और इसे खाने से इसके ओर भी ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसलिये शनिवार के दिन सरसों के तेल से बनी स’ब्जी, दाल खायें।

5. काले चने
शनिवार को काले चने की सब्जी का सेवन करना चाहिये, माना जाता है की इससे शनि के दो’षों से मुक्ति मिलती है और धीरे-धीरे आपके अ’टके कार्य बनने लगते हैं।

शनिवार के दिन ना खायें ये चीजें, वरना ना’राज हो जायेंगे शनिदेव

– शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के जीवन में शनि की दशा, ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही हो, उन्हें शनिवार के दिन मांस, मछली व मदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिये। क्योंकि शनिवार के दिन तामसिक चीजों का सेवन करने से शनि अत्यधिक क्रू’र होकर अशुभ फल देते हैं। जिनकी कोई दशा नहीं चल रही वे भी इस दिन इन सभी चीजों का सेवन ना करें तो बेहतर होगा।

– ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन ना करें। क्योंकि मसूर की दाल मंगल ग्रह से संबंधित होती है और शनिवार के दिन इसे खाने से व्यक्ति के स्वभाव में क्रो’ध और वि’रोध की बढ़ोतरी हो सकती है।

– ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सादा दूध नहीं पीना चहिये, अगर आप दूध पीना चाहते हैं तो उसका रंग बदल जाये यानी उसमें कुछ मिलाकर पीयें। जैसे- केसर, हल्दी या गुड़ इससे दूध का रंग बदल जायेगा। क्योंकि सादा दूध शुक्र ग्रह से संबंधित होता है और शनिदेव और शुक्र दोनों की विपरित चीजों के कारक माने जाते हैं। जिससे की वि’रोध उ’त्पन्न हो सकता है।

– दही के सफेद रंग और दूध से निर्मित होने के कारण इसका संबंध भी शुक्र ग्रह से माना जाता है। इसलिए अगर शनिवार को दही खानी ही है तो इसमें पिसा हुआ धनिया, पुदीना, गुड़ या केसर मिलाकर खा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.