बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जदिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एटीएम में राशि डालने के दौ’रान बद’माशों ने 45 लाख रुपए लूट लिए। घ’टना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की है। लू’टपा’ट के दौरान बद’माशों ने गो’ली मा’रकर एक गार्ड की हत्या कर दी। द’हशत फैलाने के लिए अप’राधियों के तीन- चार राउंड हवाई फा”यरिंग भी की।
एटीएम में राशि डालने वाले निजी कंपनी एसआईएस के कर्मचारी आशीष सिंह ने बताया कि एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपए डालने का काम उनकी कंपनी करती है। सोमवार को जदिया कुमारखंड सड़क में सात नंबर एटीएम में रुपए डालने पहुंचे। रुपयों से भरा ब्रीफकेस लेकर एक कर्मचारी और गार्ड जैसे ही एटीएम के पास पहुंचे वहां खड़े एक युवक ने गार्ड की सिर में गोली मार दी और रुपयों वाला ब्रीफकेस ले लिया। ब्रीफकेस में 45 लाख रुपये थे। इसके बाद बद’माश हवा में गो’ली चलते हुए बाइक पर पहले से बैठे एक अन्य ब’दमाश के साथ भाग निकल। मा’रा गया गार्ड संजय कुमार पिपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a Reply