Breaking News

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी पर बोलीं उमा भारती- यही कलयुग की त्रासदी, कौए खीर खा रहे और हंस दाना चुग रहे

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) की तारीफों के पुल बांधे हैं. सोमवार को उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट (Uma bharti Tweet on Subramanian Swamy) किए जिसमें उन्होंने स्वामी की तारीफ की. उमा ने लिखा, ‘कलयुग की त्रासदी है कि कौए खीर खा रहे हैं और हंस मोती की जगह दाना चुग रहे हैं.’

इसके बाद उमा ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने हमेशा डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी को अपना हीरो एवं आदर्श माना. डॉ. स्वामी के जीवन के सहस्त्र चंद्र दर्शन (1000 पूर्णिमा) पूरे हुए जिसकी खुशी में मेरे गुरु जी के स्थान पर वसंत कुंज, दिल्ली में उत्सव मनाया गया.’

डॉ. स्वामी सूर्य की तरह चमकदार एवं आभा से युक्त
उमा भारती ने आगे कहा, ‘डॉ. स्वामी भारत की राजनीति के सर्वाधिक बुद्धिमान, भारतीय अर्थ नीति की गहरी समझ एवं एक बहुत ही भव्य एलीगेंट हिंदू हैं. उनकी जीवन संगिनी पारसी हैं. पारसी सूर्य के उपासक होते हैं. डॉ. स्वामी सूर्य की तरह चमकदार एवं आभा से युक्त हैं. इसलिए रुखसाना जी ने सूर्य से विवाह किया, दोनों पति पत्नी का यह देवीय जोड़ा है, वह दोनों एक दूसरे से अभिन्न है.’

फोटो साभारः स्क्रीन ग्रैब उमा भारती ट्विटर

उन्होंने कहा कि मैं दोनों से बहुत प्यार करती हूं, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि यह दोनों अनादि काल से अनंत काल तक साथ बने रहें एवं डॉ. स्वामी प्रसन्न, स्वस्थ, यशस्वी तथा दीर्घायु हों.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.