BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

मासूम के साथ है’वानियत : बोचहां में छे’ड़खानी के वि’रोध पर मां की गोद से छीन कर बच्ची को आ’ग में फें’का, बु’री तरह झु’लसी

बाेचहां थाने के एक गांव में 29 जनवरी की शाम को छे’ड़खानी का वि’राेध करने पर मां की गाेद से छीनकर ढाई साल की बच्ची काे अलाव की आग में आ’रोपी ने फेंक दिया। मोहल्ले के वहशी आ’राेपी माे. अकलू के खि’लाफ जब पी’ड़ित दंपती शिकायत लेकर बाेचहां थाने गया ताे उन्हें डांट कर भगा दिया गया।

इस पर दाेनाें पति-पत्नी झु’लसी हुई बच्ची काे लेकर शनिवार काे एसएसपी जयंत कांत से मिले। एसएसपी ने बाेचहां थानेदार को ‘फ’टकार लगाई और तत्काल मामला दर्ज कर आ’राेपी की गि’रफ्तारी का आदेश दिया। शरफुद्दीनपुर इलाके की पी’ड़िता ने बताया कि शाम में वह घर के बाहर आ’ग के पास बैठी थी।

इसी दाैरान पड़ाेस का मो. अकलू (35 वर्ष) शराब पीकर नशे में पहुंचा। वह भी बगल में बैठ गया। इस क्रम में उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला ने विराेध किया। विराेध से गुस्साए आ’रोपी ने लात मारकर अलाव पर गिरा दिया। उसकी गाेद से बच्ची को छीन कर जलती आग में फेंक दिया। इससे बच्ची का हाथ-पांव व जांघ बुरी तरह झुलस गया। बच्ची का इलाज बोचहां पीएचसी में कराया। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है।

आराेपी काे स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी सजा
पीड़िता ने बताया कि शिकायत लेकर जब थाने पर पति के साथ गई तो थानेदार ने कार्रवाई करने के बजाय डांटकर भगा दिया। एसएसपी ने बताया कि छानबीन में हकीकत सामने आने पर आराेपी काे गिरफ्तार कर सजा के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.