मुंबईः पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपने गानों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में गुरु रंधावा का नया गाना (Guru Randhawa New Song) ‘मेहंदी वाले हाथ (Mehndi Wale Haath)’ रिलीज हुआ है. जिसमें उनके साथ संजना सांघी (Sanjana Sanghi) भी नजर आ रही हैं. गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है. लेकिन, इस बीच गुरु रंधावा ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद उनके फैन चिंता में पड़ गये हैं. दरअसल, इस फोटो में गुरु रंधावा की नाक से खून बहता दिखाई दे रहा है और गुरु की यह फोटो देखते ही उनके फैन यह जानने के लिए परे’शान हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है.
तो आपको बता दें कि तस्वीर शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने अपनी नाक से खून बहने का कारण भी बता दिया है. दरअसल, ये तस्वीर उन दिनों की है जब वे कश्मीर में शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान कश्मीर में ठंड इतनी ज्यादा थी कि गुरु की नाक से खून बहने लगा. गुरु रंधावा के मुताबिक, जिस वक्त वह कश्मीर में शूटिंग कर रहे थे उस वक्त तापमान -9 सेल्सियस था. जिसके चलते उनका यह हाल हो गया. उनकी नाक से खू’न निकलने लगा, जिसे देखकर पहले वह भी चिंता में पड़ गए थे.


(photo credit: twitter/@@GuruOfficial)
फोटो शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने लिखा है- ‘-9 डिग्री सेल्सियस में काम करना बेहद मुश्किल है, लेकिन कड़ी मेहनत हमेशा आपको आगे लेकर जाती है. हमने कश्मीर में बहुत अच्छा काम किया. जल्द ही टी-सीरीज पर आएगा.’ वहीं, दूसरी ओर हाल ही में संजना सांघी संग आया गुरु रंधावा का सॉन्ग ‘मेंहदी वाले हाथ’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस गाने को 2 हफ्ते में ही 47 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 1.7 मिलियन व्यूज भी गाने को मिले हैं. गाने की सक्सेस से गुरु रंधावा काफी खुश हैं. जिसका इजहार वह पहले ही कर चुके हैं.





Leave a Reply