Breaking NewsWEST BENGAL

बीजेपी सांसद सौमित्र खान का वि’वादित बयान, एक्ट्रेस सयानी घोष को बताया से’क्स वर्कर

अभिनेत्री सायनी घोष के शिवलिंग और देवी सरस्वती को लेकर किए गए अभद्र टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सौमित्र खान ने उन्हें बताया से’क्स वर्कर बताया है. इसके साथ ही ममता बनर्जी के साइकिल देने के जवाब में भाजपा सांसद सौमित्र खान ने बंगाल के हर घर-घर में एक स्कूटी और नौकरी देने का वादा किया.

पूर्व बर्दवान जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि सायनी घोष जैसे कुछ आर्टिस्ट शिवलिंग और मां सरस्वती को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हैं और विवादित बातें करते हैं. मैं ऐसा मानता हूं कि माता सरस्वती और शिवलिंग का अपमान करने वाले लोग ही असल में सेक्स वर्कर हैं.

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का आड़े हाथों लेते हुए जो’रदार हम’ला किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो सिर्फ साइकिल दे रही है, लेकिन हम लोग सत्ता में आएंगे तो प्रत्येक घर में स्कूटी और प्रत्येक घर में एक नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे.

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा, ‘फिल्म अभिनेत्री सायनी घोष ने देवी सरस्वती को से’क्स वर्कर कहा है, मैं कहता हूं कि सायनी घोष ओरिजिनल से’क्स वर्कर हैं और ये कहने के लिए मेरे खि’लाफ चाहे तो आप केस कर सकते हैं. ममता बनर्जी को जवाब देने का समय आ गया है, नहीं तो एक भी मंदिर नहीं रहेगा.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.