BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

बहू ने सास का बेर’हमी से किया क’त्‍ल, पहले उंगली का’टी, आंख निकाली फिर गर्दन रे’तकर मा’र डाला

बहू ने मामूली झगड़े में सांस को नृ’शंस तरीके से मौ’त के घा’ट उतार दिया। पहले सास की उंगली काट दी, फिर उसकी आंख निकाल ली। इसके बाद गर्द’न रे’तकर 56 वर्षीया धर्मशीला देवी की ह’त्या कर दी। बहू ललिता देवी ने खुद को भी आग लगाकर आत्मह’त्या करने की कोशिश की। यह घ’टना बिहार के पटना से सटे परसा बाजार थाना इलाके के सकरैचा गांव में बीते मंगलवार को हुई।

ललिता गंभीर रूप से ज’ख्मी है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। अब तक पता नहीं चल सका है कि सास-बहू के बीच किस कारण झगड़ा हुआ। पुलिस ने धर्मशीला के श’व को पोस्टमा’र्टम के लिये भेजा है।एसपी सिटी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद में इस घ’टना के होने की बात सामने आयी है। सास-बहू में झ’गड़ा हुआ था। जि’सके बाद ललिता ने धर्मशीला की ह’त्या कर दी। ह’त्या की आ’रोपित ललिता देवी राजकुमार साव और ध’र्मशीला देवी के बेटे पिंटू साव की पत्नी है। पिंटू ऑटो चालक है। उसके पिता भी ऑटो चलाते हैं। मृ’त’का के पति राजकुमार के बयान पर ह’त्या का केस ललिता देवी पर दर्ज किया गया है।

नुकीली चीज से सास पर प्रहार करने लगी बहू

मौका ए वारदात पर छानबीन करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बहू ने नुकीली और धारदार चीज से सास पर वार किया। इस कारण उसकी आंख फू’ट गयी। यह सबकुछ अचानक हुआ। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इस कारण दोनों का झगड़ा बढ़ता चला गया।

बहू की चीख सुनकर दौड़े लोग

जिस वक्त यह घट’ना हुई, उस समय पिंटू और उसके पिता ऑटो चलाने घर से बाहर गये थे। सास की ह’त्या करने के बाद जब बहू ने खुद को आग लगायी तो वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गयी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर आये। लोगों ने बहू ललिता देवी को आग से जलते देखा। फौरन उसे बचाया गया। इसके बाद सभी घर के अंदर गये तो वहां धर्मशीला की क्षत-विक्षत लाश पर नजर पड़ी। यह देख ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन-फानन में सभी ने पुलिस को खबर दी।

अक्सर सास बहू में होता था झ’गड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर ललिता अपनी सास धर्मशीला देवी से झ’गड़ा करती थी। दोनों में काफी दिनों तक बातचीत भी नहीं होती थी। कई बार घरवालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.