BIHARBreaking NewsDELHIMUZAFFARPURSTATE

लाल किले पर उ’पद्रव करने वाले BJP के गुं’डे, बिहार कांग्रेस प्रभारी का स’नसनीखेज आ’रोप

MUZAFFARPUR : 26 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिं’सा को लेकर सियासत थकती नहीं दिख रही. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास ने लाल किले पर हुए ब’वाल को लेकर बीजेपी के ऊपर सन’सनीखेज आरोप लगाया है. भक्त चरण दास ने कहा है कि दिल्ली के लाल किले पर हं’गामा बीजेपी के गुं’डों ने किया. 

दरअसल, भक्त चरण दास अपने प्रदेश दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने अपने गुंडों को किसान की शक्ल में आन्दोलन में घुसा दिया था. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को हिंसा का रंग देने के लिए बीजेपी ने ही पुलिस और लाल किले पर हम’ला करवाया. इतना ही नहीं भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि प्रीप्लांड तरीके से मीडिया पर हमला करवाया गया ताकि मीडिया किसानों को गलत ठहराए और सरकार उनपर का’र्रवाई कर सके. 

उन्होनें मांग की है कि दिल्ली की हिं’सा में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान करके का’र्रवाई की जाए. उन्होनें किसान नेता राकेश टिकैत पर भी का’र्रवाई की जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन के तहत पार्टी के द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बेतिया से पदयात्रा निकाली जाएगी जो भ्रमण के बाद फिर वहीं पहुंचेगी. इस दौरान पार्टी की जिला और प्रखंड इकाईयों को मजबूत किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.