Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्मों से लेंगे संन्यास, दिए ये संकेत, देखें…

पांच दशक से लगातार बॉलीवुड में काम कर रहे अमिताभ बच्चन जल्द फिल्मी दुनिया से संन्यास ले सकते हैं। अपने एक ब्लॉग में उन्होंने इसके संकेत दिए हैं। अमिताभ फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए इन दिनों मनाली पहुंचे हैं। उन्होंने, वहां पहुंचने के अपने अनुभव को ब्लॉग के जरिये बताया है। अमिताभ ने लिखा, मुझे यहां इस छोटी सी खूबसूरत जगह पर गाड़ी से पहुंचने में 12 घंटे लगे। यहां रोड बहुत अच्छे नहीं हैं, कमरे और वातावरण भी अलग है। मुझे अब रिटायर होना पड़ेगा… मेरा दिमाग कहीं और है और उंगलियां कुछ और कर रही हैं।

ये एक मैसेज है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। इसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग खत्म करने के बाद अमिताभ ने मनाली का रुख किया है। वहां फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग होनी है। अमिताभ सदी के महानायक माने जाते हैं। उन्होंने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मु’श्किल समय में भी सं’घर्ष किया, कभी हार नहीं मानी।

मगर अब बढ़ती उम्र के साथ सेहत संबंधी तकलीफ होना आम बात है। शायद इसी वजह से अमिताभ अब फिल्मी दुनिया से संन्यास लेने की सोच रहे हैं। फिलहाल, वे ब्रह्मास्त्र के अलावा झुंड, गुलाबो सिताबो, बटरफ्लाई (कन्नड़), एबी आणि सीडी (मराठी), उयरनधा और चेहरे आदि फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.