

प्रारम्भिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भ’र्ती होने को कहा जिसे वे नहीं माने। खून जांच के बाद डॉ अमूल्य सिंह ने कहा कि शुगर म’रीज होने के बावजूद वे खाना नहीं खा रहे हैं। शरीर में नमक की कमी हो रही है। तेजी से वजन कम हो रहा है। अगर यही स्थिति रही तो उसका घा’तक असर ब्रेन, ह्रदय पर हो सकता है।वहीं अ’नशन स्थल पर पार्टी नेता माधव आनंद और राजेश यादव ने सरकार पर हठधर्मिता का आ’रोप लगाया। कहा कि राज्य सरकार बच्चों के भविष्य पर भी राजनीति कर रही है। सरकार सुध भी नहीं ले रही है।

वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री वृष्णि पटेल व अर्जुन राय, राजद विधायक अख्तरुल शाहिन व सीताराम यादव, रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी,जितेन्द्र नाथ, अभिषेक झा, भोला शर्मा, अनिल यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से देर शाम मशाल जुलूस भी निकाला गया। वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शुक्रवार से उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में अनशन करने का ऐ’लान किया। पूर्व सांसद शरद यादव नैतिक समर्थन के लिए अ’नशन स्थल पर आएंगे।




Comment here