Breaking NewsNational

Republic Day Parade 2021 Live: राजपथ पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

देश के लिए आज का दिन काफी अहम है. भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. सर्दी के इस मौसम में राजधानी दिल्ली के राजपथ पर मंगलवार को फिर ऐतिहासिक परेड निकलेगी, जिसमें दुनिया को भारत अपनी ताकत का एहसास कराएगा. रिपब्लिक डे की परेड इस बार कई मायनों में खास होने जा रही है, पहली बार राफेल इस परेड में अपना दम दिखाएगा. साथ ही इससे इतर हर किसी की नजरें किसानों की ट्रैक्टर रैली पर भी हैं. गणतंत्र दिवस का जश्न किस तरह मनाया जा रहा है, उसके लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहिए…

हाइलाइट्स

  • देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस
  • दिल्ली के राजपथ पर निकलेगी परेड
  • देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
  • किसानों की ट्रैक्टर रैली भी आज

7:21 AM (23 मिनट पहले)

राजपथ पर कार्यक्रम का ये होगा शेड्यूल…

•    सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत •    9.30 बजे नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम का आगमन •    9.52 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड स्थल पर पहुंचेंगे •    9.55 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन •    10.00 बजे ध्वजारोहण •    10.00 बजे ध्वजारोहण के तुरंत बाद परेड की शुरुआत •    11.25 बजे फ्लाइ पास्ट  7:04 AM (41 मिनट पहले)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई5:18 AM (2 घंटे पहले)गणतंत्र दिवस के मौके पर कड़ी है देश में सुरक्षा

72nd Republic Day of India 2021 Parade Rajpath: देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस

5:17 AM (2 घंटे पहले)गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या हुआ सम्मान का ऐलानगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया और कोरोना काल समेत अन्य चुनौतियों का जिक्र किया. साथ ही बीते दिन ही पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया. इस बार कुल 119 लोगों को ये सम्मान मिला है, जिसमें जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, रामविलास पासवान (मरणोपरांत) समेत अन्य कई दिग्गजों का नाम शामिल है. इसी मौके पर गैलेंटेरी अवॉर्ड्स का भी ऐलान किया गया है.

5:17 AM (2 घंटे पहले)इस बार नहीं होगा कोई मेहमानगणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कोई बाहरी मेहमान मौजूद नहीं होगा. अक्सर किसी देश का राष्ट्रप्रमुख ऐसे मौके पर मेहमान होता है, लेकिन कोरोना काल के कारण इस बार ऐसा नहीं हुआ. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस बार का न्योता गया था, लेकिन उनके देश में कोरोना से हाल खराब हुए तो उन्होंने दौरा रद्द कर दिया.

5:16 AM (2 घंटे पहले)72वें गणतंत्र दिवस का जश्नभारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. दिल्ली में कड़ाके की सर्दी है और इसी बीच कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आज राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकाली जाएगी. कोरोना संकट के कारण परेड के आकार को इस बार छोटा रखा गया है, हालांकि भव्यता पहले की तरह ही बरकरार रहेगी. इंडिया गेट के सामने आज देश की सेनाएं अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी. ऐसा पहली बार होगा जब राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी की परेड का हिस्सा बनेगा. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.