BIHARBreaking NewsSTATE

अब जगमग होंगे बिहार के हर गांव, मुखिया लगवाएंगे सोलर स्ट्रीट लाइट

PATNA : बिहार के गांवों तक नई रोशनी पहुंचने वाली है. सीएम की घोषणा के बाद गांवों की गलियों और सड़कों को सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमग करना है. इस योजना पर अब काम शुरू हो गई है. 

लेकिन अब इस पर नए ढंग से काम शुरू करने की तैयारी है. अब मुखिया के माध्यम से इस योजना को क्रियान्वयन किया जाएगा. अब मुखिया जी ही तय केरेंगे कि कौन सी एजेंसी सोलर सट्रीट लाइट लगाएगी और इसका भुगतान भी मुखिया जी के माध्यम से ही किया जाएगी. 

लेकिन मुखिया को बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के दिशानिर्देश के आधार पर कामकाज करना है. सरकार ने यह तय किया है कि मुखिया को बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की सूची में शामिल कंपनियों में से किसी एक को ही अपने गांव को रोशन करने का जिम्मा देना होगा. इसे लेकर ब्रेडा ने कंपनियों की डायरेक्ट्री बनानी शुरू कर दी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.