कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मांग की है कि देश में चार राजधानियां होनी चाहिए. नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती के मौके पर राजधानी कोलकाता में एक रैली को संबोधित की. इस दौरान ममता ने कहा ‘मेरा मानना है कि भारत में 4 राजधानियाँ होनी चाहिए. अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया. हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए.’
इससे पहले नेताजी की जयंती पर ममता ने कहा कि हमने आज ‘देशनायक दिवस’ मनाया है. रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को ‘देशनायक’ कहा था. ये ‘पराक्रम’ क्या है?’ सीएम ने कहा कि जब नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया. तो उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु के लोगों सहित सभी को लिया. वह अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के खिलाफ खड़े थे.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आज से पहले उनकी (नेताजी सुभाष चंद्रा) की जयंती को मनाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ अपना असंतोष व्यक्त करना चाहूंगी. केंद्र पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने मूर्तियों के निर्माण और एक नए संसद परिसर में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हम आजाद हिंद स्मारक का निर्माण करेंगे. हम बताएंगे कि यह कैसे किया जाता है.




Leave a Reply