BIHARBreaking NewsSTATE

टीका लगवाने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे डीसीएम नन्दन झा

टीका लगवाने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे डीसीएम नन्दन झा

  • उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण करने की अपील की है

मोतिहारी, 22 जनवरी|
सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, कोविड 19 का टीका बिना किसी डर स्वास्थ्य केंद्र पर लगवा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डीसीएम नन्दन झा ने टीका लगवाया। इस मौके पर कहा कि टीका लगाने के पूर्व जानकारी दी गई थी कि दर्द होगा, बुखार हो सकता है। 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन में रहा, पर मुझे कुछ भी साइड इफेक्ट नहीं महसूस हुआ। मुझे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। मेरे कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने भी टीकाकरण कराया।
एक घण्टे बाद ही सरकारी काम में लग गए
डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि टीका लगवाने के पहले मैंने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद मेरे मोबाइल पर एस एम् एस आया। तब मैंने रजिस्ट्रेशन कराकर स्वास्थ्य जाँच कराकर सरकारी निर्देशों का पालन किया। सामान्य स्वास्थ्य स्थिति होने पर मुझे हेड एएनएम सुप्रिया सिन्हा द्वारा 0.5 एमएल का टीका लगाया गया। टीकाकरण सम्बंधित सारी जानकारी मोबाइल नंबर पर ही उपलब्ध हो गई थी। वहीं दूसरे टीकाकरण की जानकारी मोबाइल पर ही उपलब्ध हो जायेगी कि टीका कब पड़ेगा। अब मैं सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भी अपील करता हूँ कि लोग कोई भय, शंका में न रहें और कोविड का टीका लगवाएं यह पूर्णतः सुरक्षित है। डीसीएम झा टीकाकरण के एक घण्टे बाद से ही सरकारी कार्यो में लग गए।

टीकाकरण के लिए एक दूसरे को प्रेरित कर रहे
डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि 28 दिनों बाद कोविड के दूसरे डोज लग जाने पर 45 दिन पूरा होते ही शरीर में एन्टी बॉडी बन जाती है। उसके बाद कोरोना की कोई संभावना नहीं रहती है। कोरोना के टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना होगा व साफ सफाई, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। हेड एएनएम सुप्रिया सिन्हा ने बताया कि लोग अब बिना घबराहट के आसानी से टीका लगवा रहे और एक दूसरे को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं।

टीकाकरण में कोई परेशानी नहीं हो रही
सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि टीकाकरण में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है। टीकाकरण में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की ज्यादा भागीदारी देखी जा रही है। केयर इंडिया की अंजुम, निशा कुमारी, भारती का कहना है कि हमलोगों ने टीका लगवा कर मरीजों की देखभाल भी शुरू कर दी। टीका से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। टीकाकरण संबंधित किसी भी अफवाहों पर लोग ध्यान न दें। टीकाकरण के पहले स्वास्थ्यकर्मियों को थोड़ी झिझक और डर था जो अब नहीं रहा। बल्कि हमसब अपने को भाग्यशाली समझते हैं कि सरकार ने सही समय पर टीका लगवाने के लिए अभियान आरंभ किया है, जिससे मेरा देश अब कोरोना से पूर्णतः सुरक्षित रहेगा।

जब तक सभी देश वासियों का कोविड वैक्सिनेशन न हो जाए निम्न बातों का जरूर करें पालन ।

  • एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  • सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.