BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के 265 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, 750 नि’लंबित, गं’भीर ग’ड़बडी करने वाले 85 विक्रेताओं पर प्रा’थमिकी दर्ज

कृषि निदेशक आदेश तितरमारे ने कहा है कि खाद बेचने में ग’ड़बड़ी के कारण इस साल 750 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किये गये। साथ ही 265 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द भी किये गये। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में अब तक 3005 छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इस दौरान गं’भीर ग’डबड़ी करने वाले 85 विक्रेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 1050 विक्रेताओं से जवाब तलब किया गया है। सीमावर्ती जिलों में उर्वरकों की तस्करी को रोकने तथा कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए इन जिलों के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया गया है। मुख्यालय स्तर से भी जांच दल गठित कर सभी जिलों में भेजा जा रहा है। विभाग से यह स’ख्त निर्देश है कि हर हाल में उर्वरकों की बिक्री पॉश मशीन से की जाए। इसके लिए किसान को रसीद भी दी जाती है।  

कृषि निदेशक ने बताया कि रबी मौसम में कहीं भी खाद की कमी नहीं है। अक्टूबर से दिसम्बर तक 7.50 लाख टन यूरिया की जरूरत होती है। केन्द्र ने 7.30 लाख टन उपलब्ध करा दिया है। जनवरी में 2.20 लाख टन की जरूरत के विरुद्घ केन्द्र ने 2.20 लाख टन का आवंटन किया है। 21 जनवरी तक 1. 64 लाख टन (75 प्रतिशत) उपलब्ध करा दिया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.