BIHARBreaking NewsSTATE

23 मई 2021 को यज्ञोपवीत महोत्सव में 351 बरुओं का होगा यज्ञोपवीत: पाठक

23 मई 2021 को यज्ञोपवीत महोत्सव में 351 बरुओं का होगा यज्ञोपवीत: पाठक
23 मई 2021 को चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा छठे वर्ष सामूहिक यज्ञोपवीत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बीएमपी -06 दुर्गा मंदिर में आयोजित इस यज्ञोपवीत महोत्सव में 351 बरुओं का यज्ञोपवीत कराने का निर्णय लिया गया है। 23 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संचालन चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के 25 सदस्यीय कमेटी करेगी। यह बातें शुक्रवार को चतुर्भुज नाथ मंदिर में आयोजित विशेष बैठक में सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कही।
उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत महोत्सव में जनेऊ कराने के लिए निबंधन शुरू है। बच्चों के अभिभावक अपना निबंधन करवा सकते हैं। निबंधन का कार्य 52 बीघा स्थित सोसायटी के प्रधान कार्यालय के साथ ही बीएमपी सिक्स दुर्गा मंदिर पर भी कराया जा सकता है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए सोसाइटी के सभी सदस्य लोगों से संपर्क करेंगे। यज्ञोपवीत महोत्सव में जनेऊ कराने वाले बच्चों का 22 मई को पूजा मटकोर तथा 23 मई को जनेऊ के अवसर पर सोसाइटी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराऐगी। बच्चों तथा उनके अभिभावकों के रहने, खाने की व्यवस्था के साथ प्रसिद्ध आचार्य द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार दिया जाएगा। बैठक में संगठन प्रभारी अजयानंद झा, कोषाध्यक्ष पिंकू झा, राष्ट्रीय सचिव पप्पू झा, अभय चौधरी, अशोक झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनमन त्रिवेदी, इंद्रकांत झा, नवीन झा, महिला अध्यक्ष डॉ वीणा पाठक, सचिव रंजना झा, डॉ शशिकांत पाठक, संरक्षक नवल किशोर मिश्र समेत सोसाइटी के बड़ी संख्या में अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.