BIHARBreaking NewsSTATE

रूपेश की मौ’त पर एक दिन का सियासी मा’तम खत्म, आज चूड़ा-दही भोज में व्यस्त रहे नेता

PATNA: इंडिगो के मैनेजर रूपेश कुमार की ह’त्या के बाद कई नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे थे. इस में बीजेपी के नेता से लेकर विपक्ष के नेता कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन एक दिन के बाद ही ये नेता आज चूड़ा-दड़ी के भोज में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान जमकर हंसी मजा’क कर रहे थे. एक दूसरे को मु’स्कुराते हुए बुके दे रहे थे. 

जेडीयू ने दिया भोज

भले ही रुपेश म’र्डर को लेकर बिहार सरकार की फजीहत हो रही है. लेकिन जिस की सरकार है उस पार्टी के नेता ही चूड़ा-दही का भोज देकर जश्न मना रहे हैं. जेडीयू नेता जय कुमार सिंह के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण सिन्हा, पूर्व मंत्री संजय झा समेत कई बड़े नेता भोज में शामिल हुए. भोज का आनंद लिए. 

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कर दिया कैंसिल

कोरोना संकट को लेकर जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भोज को कैंसिल कर दिया था, लेकिन राजनीतिक फायदा लेने के लिए जय कुमार सिंह ने इसका आयोजन किया. बताया जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद वह अपनी सेटिंग में जुटे हुए हैं. इसलिए अपने आवास पर भोज का आयोजन किया. 

भोज खाकर परिजनों से मिलेंगे मोदी

सुशील कुमार मोदी रुपेश के परिजनों से मिलने के लिए उनके गांव जाने वाले हैं. लेकिन परिजनों से मिलने से पहले जय कुमार सिंह के आवास पर जाकर चूड़ा-दही के भोज में शामिल हुए. उसके बाद परिजनों से जाकर मुलाकात करेंगे. 

कांग्रेस ने भी किया भोज

कांग्रेस नेता रुपेश ह’त्याकां’ड पर कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और बिहार कांग्रेस प्रदेश मदन मोहन झा सरकार पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन उनके ही पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अवधेश सिंह अपने आवास पर चूड़ा-दही का आज भोज दे रहे हैं. कई कांग्रेसी नेता भोज का आनंद ले रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.