प्रकाश पर्व के दौरान और 14 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव पटना साहिब स्टेशन पर किया गया है। अब तक 44 जोड़ी स्पेशल ट्रेन यहां रुक रही है। बुधवार को पटना साहिब रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के बाद डीआरएम सुनील कुमार ने यह घोषणा की।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम आधार राज, इंजीनियर सुजीत कुमार झा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
डीआरएम ने अधिकारियों की टीम के साथ पटना साहिब स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, रिजर्वेशन काउन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई में किसी भी तरह की कोताही न बरतने तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात डीआरएम गुरुद्वारा श्री हरमन्दिर साहिब जाकर, प्रबंधक कमेटी के साथ भी बातचीत की। 16 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के लिये 12 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए होगा।
जिन ट्रेनों का ठहराव अप और डाउन में पटना साहिब में होगा। उनमें आनंद विहार टर्मिनल- मधुपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-प्रयागराज, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट, भागलपुर- सूरत, बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस, रक्सौल- लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, पुरी-बैजनाथ धाम एक्सप्रेस, जयनगर-उधना, दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस, सहरसा-पटना एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।






Comment here