बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या से बिहार की सियासत भी गरमा गई है। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस ह:त्याकां’ड को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठने लगी है। सभी नेताओं ने राजधानी के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल हत्याकांड की निंदा की है वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला।
नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता ने हत्याकांड को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें।
इससे पहले उन्होंने ह’त्याकां’ड के फौरन बाद ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गो’लियाँ मा’र ह’त्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृ’त्यु से बहुत दुः’खी हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार में अब अप’राधी ही सरकार चला रहे हैं।
वहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि – CM आवास से 1 KM दूरी पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के बगल में इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी रूपेश सिंह की ह’त्या से साफ है कि बीजेपी-जदयू की सरकार अपरा’धियों की शागिर्द है। इसे एक मिनट सत्ता में रहना नहीं चाहिए। इस हत्याकांड के सीबीआई जांच का तत्काल आदेश दें CM @NitishKumar

उधर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की ह’त्याकां’ड पर कहा कि आप’राधिक चरित्र नहीं होने के बावजूद हुई रूपेश की ह’त्या चिंताजनक है। यह राज्य की नवगठित एनडीए सरकार पर सवाल उठाता है। ह’त्या के बाद जारी बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि पटना पुलिस को इस घ’टना को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। तीन से पांच दिनों के अंदर इस आप’राधिक वार’दात की पड़ता’ल कर परिणाम देना चाहिए। जरूरत हो तो इसे सीबीआई को देना चाहिए। आखिर क्या कारण हुई, जो ह’त्या हुई है। कहीं सुनियोजित रणनीति के तहत सरकार की छवि खराब करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। आखिर बिना आप’राधिक चरित्र के व्यक्ति को गो’ली मा’रा जाना दु’खद है।
स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह को गो’लियों से भू’न डाला
आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक शंकर पथ में कुसुम विलास अपार्टमेंट के गेट पर पेशेवर अप’राधियों ने पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) को गोलियों से भून डाला। वे मूल रूप से सारण जिले के जलालपुर संवरी गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ छह गो’ली मा’री। गो’ली लग्जरी कार के शीशे को भेदते हुए मैनेजर के सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगने से चालक की सीट के पास गेट पर लगा शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। शंकर पथ में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक बाइक पर दो अपराधी भागते हुए दिखे हैं लेकिन उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।





Leave a Reply