Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

दंगल गर्ल बबीता फोगाट भी बनी मां, बेटे और पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दी ये खुशखबरी

नई दिल्ली: आज जहां हिंदुस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर नन्हीं परी आई है वहीं दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रैसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) भी मां बनी हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. यह जानकारी खुद बबीता फोगाट ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर दी है. 

इससे पहले उन्होंने 21 नवंबर को इंस्टाग्राम पर बेबी बंप दिखाते हुए अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की थी. फोटो के साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा था. “आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं. तुम मेरी खुशियां हो. आपने मुझे पूरा किया है. मैं अपनी ज़िंदगी जीवन में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

बता दें कि बबीता और उनके पति विवेक दोनों पहलवान हैं. खबरों के मुताबिक उनकी मुलाकात 2014 को हुई थी. बताया जाता है कि पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे से काफी प्रभावित हुए. धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और साल 2019 में दोनों ने शादी रचा ली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.