दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। बीडीओ ने सोमवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे आरटीपीएस कार्यालय पहुंचे। यहां बन रहे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र की जानकारी कर्मियों से ली। उन्होंने समय सीमा के अंदर कार्य का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर कर्मियों की उपस्थित पंजी का अवलोकन किया। इसमें शिवदाहा, बलौर निधि, जारंग पश्चिमी के पंचायत सचिव सुनिल कुमार पांडेय द्वारा हस्तांतरण नहीं करने पर प्रपत्र क गठित किया है ।बता दें कि सरकार के निर्देश पर जारी की गई नल जल योजनाओं में राशि का स्थानांतरण के वावजूद उक्त पंचायत का प्रभार मौजूदा पंचायत सचिव को नहीं सौपा जा रहा है। इससे नल जल योजनाओं एवं शिक्षक नियोजन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। बीडीओ डां विमल कुमार ने अधिकारियों एवं सभी पंचायत सचिवों, पर्यवेक्षकों को कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद क्षेत्र जाने का निर्देश दिया। दाखिल खारिज, भूमि विवाद निराकरण, जनता दरबार, शिक्षक नियोजन, नल जल योजना, जल जीवन हरियाली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करने, जल नल योजना का लगातार अनुपालन करने का निर्देश दिया। दोनों कार्यालय की विभिन्न पंजियों का अवलोकन के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।






Leave a Reply