BIHARBreaking NewsSTATEWEST BENGAL

बिहार के ये पूर्व सीएम भी कूदे बंगाल के मैदान में, 26 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

बिहार में बैठकर बंगाल पर नजर
पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजधानी पटना में रणनीतियां बन रही है। राज्य की सत्ता में साझीदार जीतनराम मांझी पार्टी के विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं। HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कृष्णा सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

बंगाल के मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल के 26 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैl कृष्णा सिंह के मुताबिक ‘हम’ पार्टी संगठन को बंगाल में मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में गठबंधन को लेकर जो भी निर्णय लेना होगा वो हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी लेंगे. उनके निर्देश पर हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ल’ड़ेगी। चुनावी गठबंधन के किसी फैसले के बारे में समय आने पर बताया जाएगा।

बंगाल चुनाव या मांझी का प्रेशर पॉलिटिक्स?

पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मांझी की पार्टी NDA के साथ थी. गठबंधन में मिले 7 सीटों में से 4 पर जीत भी दर्ज की। पार्टी की विस्तार के बहाने जीतन राम मांझी बंगाल में चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। दरअसल खरमास (14 जनवरी) बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इसे लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बैठकें भी हो चुकी है। जीतन राम मांझी चाहते हैं कि बिहार में उनको एक विधान परिषद की सीट और मंत्रिमंडल में एक पद मिले। ऐसे में बंगाल में मांझी के चुनाव लड़ने के फैसले को प्रेशर पॉलिटिक्स के हिस्सा के तौर पर भी देखा जा रहा है।

BJP के लिए बंगाल चुनाव क्यों है अहम?

बंगाल में इसी साल चुनाव होने हैं और वहां पर सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर भी है। भारतीय जनता पार्टी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पिछले 10 साल से सत्ता में है। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा था। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि इस बार विधानसभा चुनाव में वो ममता सरकार को हराकर खुद सत्ता में आ सकती है। अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं के निशाने पर ममता सरकार और तृणमूल कांग्रेस होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.