Breaking NewsRAJASTHANSTATE

बीजेपी नेता का अजीबोगरीब बयान, कहा- चिकन बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैला रहे किसान

देशभर में आंदोलन कर रहे किसानों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए राजस्थान के बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने एक अटपटा सा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान प्रदर्शन स्थल पर चिकन खाकर देश में बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने किसानों को चोर और आ’तंकवादी तक बता दिया।

विधायक दिलावर इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘तथाकथित किसान देश को लेकर चिंतित नहीं हैं। वे अच्छे व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कुछ तथाकथित किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये तथाकथित किसान किसी आंदोलन में हिस्सा नहीं ले रहे बल्कि चिकन बिरयानी और काजू बादाम खाकर छुट्टियां मना रहे हैं। यह बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश है। इनमें आतं’कवादी, चो’र, ड’कैत भी हो सकते हैं और ये किसानों के भी दु’श्मन हो सकते हैं। ये देश को ब’र्बाद करना चाहते हैं।’

दिलावर ने कहा, ‘अगर सरकार इन आंदोलन स्थलों को खाली नहीं करवाती है तो देश में बर्ड फ्लू एक बड़ी स’मस्या बन जाएगी।’

बता दें कि 26 नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये किसान केंद्र के लाए तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी अभी तक यह आंदोलन थमा नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.