BIHARBreaking NewsSTATE

#GOOD_NEWS; इस रूट में अगले 7 दिनों में 100 की स्पीड में दौड़ने लगेगी ट्रेनें, जानें…

इस सप्ताह के अंत तक सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों की र’फ्तार बढ़कर सौ किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। मंगलवार को स्पीड ट्रायल सफल होने के बाद पूर्व मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर कमलदेव रल्ह ने 100 की स्पीड से ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है।समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने कहा कि सहरसा-मानसी रेलखंड पर इस सप्ताह के अंत तक ट्रेनों की स्पीड बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। बता दें कि सोमवार की सुबह आठ बजे सहरसा से स्पीड ट्रायल शुरू हुई। प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर और डीआरएम ट्रायल ट्रेन से स्पीड ट्रायल करते मानसी तक गए।

ट्रायल में मात्र 24 मिनट में सहरसा-मानसी 42 किमी की दूरी तय की गई। अधिकतम 110 किमी और एवरेज 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन दौड़ी।कोसी की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड 80 से बढ़कर सौ किमी प्रति घंटे किए जाने के बाद समय की बचत होगी। सवा घंटे से अधिक की दूरी मात्र 35 से 45 मिनट में पूरी हो जाएगी। 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चार मशीनों से पैकिंग करा इस रेलखंड को सौ की स्पीड ट्रेन चलाने लायक बनाया गया।

इस कार्य में इंचार्ज राकेश कुमार, पीडब्लूआई अजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, कुमार गौरव सहित सभी ट्रैकमैन, लोहार व गैंगमैन लगे रहे। हालांकि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाए जाने के बाद परिचालन निर्बाध तरीके से हो इस पर मंडल अधिकारियों को नजर बनाए रखनी होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.