मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मबल की बदौलत कोरोना को मात देकर लोगों की सेवा में डटे रहे दिव्य प्रकाश
–सिविल सर्जन कार्यालय में डेटा मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं दिव्य प्रकाश जमैयार
शिवहर, 6 जनवरी।
कोरोना संक्रमण के मुश्किल भरे दौर में एक ओर जहां लोग एक-दूसरे से मिलने तक को तैयार नहीं थे। वहीं, सिविल सर्जन ऑफिस में डेटा मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्य प्रकाश जमैयार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए लेकर दृढ़ संकल्पित थे। वह इस संकल्प के साथ ना सिर्फ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सफल रहे, बल्कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी देकर भी जागरूक करते रहे। साथ ही कोरोना से संबंधित सभी रिकॉर्ड से विभाग को अवगत कराते रहे। हालांकि , इसी दौरान वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये। बावजूद इसके इन विषम परिस्थिति में भी वह घबराए नहीं, बल्कि, आवश्यक उपचार के साथ- साथ मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मबल, मनोबल की बदौलत कोरोना के संक्रमण को मात देने भी सफल रहे।
अपनी सेवा देने में जुटे रहे डेटा ऑपरेटर
सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के मुश्किल भरे दौर में भी दिव्य प्रकाश लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए देने में जुटे रहे। इसी दौरान उन्हें जब परेशानी हुई तो उन्होंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उन्हें संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह होम आइसोलेट हो गये। आइसोलेशन में आवश्यक चिकित्सा के साथ मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मबल की बदौलत ही वह कोविड-19 को मात देने में सफल रहे ।
सभी से मिला काफी सहयोग
दिव्य प्रकाश ने बताया कि आइसोलेट होने के दौरान चिकित्सकों एवं सहकर्मी सहित अन्य सहकर्मियों का काफी सहयोग मिला। चिकित्सकों के सहयोग से ही कोविड-19 को मात देने में वह सफल रहे । इतना ही नहीं इस दौरान विभाग के अन्य पदाधिकारियों का भी उन्हें काफी सहयोग मिलता रहा। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ हीं आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी देते थे।
स्वास्थ्य सेवा देने के संकल्प के साथ काम पर लौटे-
स्वस्थ होने के साथ ही एक बार फिर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के संकल्प के साथ काम पर लौटे डेटा मैनेजर दिव्य प्रकाश जमैयार स्वस्थ्य होने के साथ–साथ लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के संकल्प के साथ पुनः अपने काम पर लौट आये। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिले इसके लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं ।
जाँच कराने में नहीं बरतें लापरवाही
दिव्य प्रकाश ने कहा कि लोगों को कोविड-19 जांच कराने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। बल्कि, लक्षण दिखते ही जांच करानी चाहिए। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श का पालन करते हुए आवश्यक इलाज कराना चाहिए।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 के संक्रमण से रहें दूर
- दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा करें पालन
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से करें उपयोग
- भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से करें परहेज।- मुँह, नाक, कान छूने से बचें
- सफर के दौरान हमेशा सैनिटाइजर की छोटी बोतल हमेशा अपने पास रखें
- बाहर में लोगों से बातचीत के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें।







Leave a Reply