BIHARBreaking NewsSTATE

जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की डेटा सहायक लवली को पटना में मिला सम्मान

जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की डेटा सहायक लवली को पटना में मिला सम्मान

  • कार्यपालक निदेशक ने दिया सम्मान
    -जिले में भी होगी ड्राई रन

मुजफ्फरपुर, 6 जनवरी।
जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की डेटा सहायक (असिस्टेंट) लवली कुमारी को पटना के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कोविड के दौरान प्रवासियों के बेहतर सर्वे के लिए कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के हाथों मिला है। यह सम्मान पूरे बिहार के पांच जिलों के स्वास्थ्य कर्मी को ही मिल पाया है। लवली समेत 5 स्वास्थ्यकर्मियों को पटना में कोविन पोर्टल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण लेने के बाद यह जिले के प्रखंडों में चिकित्सा पदाधिकारी एवं एएनएम को पोर्टल का प्रशिक्षण देंगी।
जिले में भी होगी ड्राई रन
डेटा असिस्टेंट लवली कुमारी ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जिले में भी ड्राई रन किया जाएगा । जिसमे कोविड वैक्सीनेशन के पड़ने वाले डोज का ट्रायल किया जाएगा। जिसमे ठीक वैसी ही वस्तुस्थिति बनाई जाएगी जैसी वैक्सीन के दौरान होगी। उसमें रजिस्ट्रेशन, हैंड वाश , पहचान पत्र की पहचान, एसएमएस सभी स्तरों से जांच होगी।


जिला वैक्सीनेशन को तैयार
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके पांडेय ने कहा कि जिला कोविड वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तरह तैयार है । प्रमंडलीय स्तर से लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर टीके के रख रखाव के लिए सारी तैयारी हो गई है। प्रथम चरण के लिए सरकारी और निजी स्वास्थ्यकर्मियों की लाइन लिस्टिंग भी पूरी हो चुकी है।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-

  • साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
  • जहाँ-तहाँ नहीं थूके।
  • मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
  • अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
  • बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
  • गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
  • भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
  • साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.