BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

Muzaffarpur : भ्र’ष्ट प्रभारी प्राचार्य को हटाने को लेकर शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों का ध’रना

मुजफ्फरपुर । आज श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मोर्चा के तत्वावधान में भ्रष्ट और निरंकुश प्रभारी प्राचार्य को हटाने को लेकर शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने महाविद्यालय परिसर में धरना दिया ।धरना का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक डाॅक्टर विजय कुमार सिन्हा ने किया ।
डाॅक्टर सिन्हा ने कहा कि भ्रष्ट और निरंकुश प्रभारी प्राचार्य को हटाने को लेकर 17 नवंबर 2020 को शासी निकाय के सचिव शशि बाबू को प्रतिवेदन दिया गया था लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट प्रभारी प्राचार्य को हटाए जाने तक आंदोलन क्रमिक रूप से चलता रहेगा । उन्होंने बताया कि आगामी 10 जनवरी को शासी निकाय के सचिव के आवास पर दिया जाएगा और उसी दिन आगे के कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा । सभा के अंत में डाॅक्टर प्रकाश कुमार और प्रो.शैलेन्द्र ने शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.