BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

Muzaffarpur : गायघाट के पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर CM समेत कई लोगों ने दी बधाई

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। गायघाट के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के जन्मदिन पर सुबह से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।वही सीएम के समेत कई लोगों ने पूर्व विधायक जन्मदिन पर बधाई दी हैं। जदयू पार्टी के नेताओं ने तो उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हीं, प्रदेश भाजपा के नेता भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। सूबे की सियासत से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने विधायक को जन्मदिवस की बधाई दी।वे 72 वें वर्ष के हो गए।

गायघाट, कटरा, बंदरा में भी अलग-अलग बधाई सन्देश जारी करते हुए पूर्व विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। नेताओं ने तो विधायक को जुझारू, ऊर्जावान और पक्के इरादों के धनी की संज्ञाएं तक दे डाली।इस दौरान पूर्व विधायक को बधाईयाँ देने वालों का तांता लगा रहा।औराई के विधायक सह राजस्व भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय, खनन मंत्री जीवेश कुमार मिश्र समेत कई लोगों ने भी ढ़ेरो शुभकामनाएं दी हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.