बिहार सरकार ने सात निश्चय टू पर काम शुरू कर दिया है। बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम चल रहा है। बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। वह जितना विकास बेतिया का करेंगी उतना ही विकास मुजफ्फरपुर का भी होगा। शहर को विकसित करने के लिए जो भी योजना चल रही हैं उसे आगे बढ़ाया जाएगा। मुजफ्फरपुर के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ये बातें सोमवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में राय एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान सह स्वागत समारोह में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में इस शहर के लोगों ने भी काफी योगदान दिया है। ऐसे में इनका भी पूरा हक है। इस शहर को बेहतर बनाया जाएगा। मैं समाज की बेटी हूं, मुझे सुझाव दें। हर संभव कार्य को लेकर तत्पर रहूंगी। कहा कि भले ही उन्होंने मैट्रिक बेतिया से किया है, लेकिन उनका कॉलेज जीवन मुजफ्फरपुर में ही बीता है। कहा कि एनडीए सरकार में अगर काम हुआ है तो सभी लोगों के लिए हुआ है। इस दौरान उन्होंने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा को भी याद किया। कहा कि उन्हीं के कारण आज मैं यहां तक पहुंची हूं। एनडीए ने उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ाई के लिए दो-दो स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल कराया है। भारत इस सदी में विश्वगुरु बनने की ओर है।
मुजफ्फरपुर के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार
पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के विकास के लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार है। अरबों रुपये की योजनाओं से शहर का विकास होना है। अभी इसकी रफ्तार में धीमी हुई है। उन्होंने उप मुख्य






Leave a Reply