नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब पक्षियों (Birds) के म’रने की खबरों ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. पक्षियों के म’रने को लेकर अलग अलग राज्यों से आ रही खबरों के बाद अब उन्हें बचाने की कवायद तेज कर दी गई हैं. पक्षियों के तेजी से मरने की खबर (Birds Death) आने के बाद शासन-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है. बता दें कि हर साल ठंड के मौसम में पशु-पक्षियों की मुसीबत बढ़ ही जाती है लेकिन इस तरह से म’रने की खबरें पहली बार सुनाई दे रही है.
हिमाचल प्रदेश स्थित पोंग डैम इलाके में 1400 से अधिक प्रवासी पक्षियों की रहस्यमयी मौत हो गई. पक्षियों के इस तरह से मरने की खबर के बाद कांगड़ा जिला प्रशासन ने बांध के जलाशय में सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है. पक्षियों की मौत का पता लगाने के लिए भोपाल की हाई सिक्यॉरिटी एनिमल डिजीज लैब को पक्षियों के सैंपल भेजे गए हैं.
हिमाचल प्रदेश में 1400 पक्षियों की मौ’त के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कॉलेज में कौओं की मौत ने सनसनी फैला दी है. इन कौओं की जांच में दो में ‘एच-5 एन-8’ वायरस का पता चला है. कौओं में वायरस की जानकारी मिलने के बाद राज्य के लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन कार्यरत पशु चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अतिरिक्त संचालक डॉ. शैलेष साकल्ले ने इंदौर पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की है.

गुजरात के जूनागढ़ में 53 पक्षियों की मौ’त
हिमाचल और मध्यप्रदेश के तरह ही गुजरात में भी पक्षियों के मरने की खबर ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. बताया जा रहा तै कि गुजरात के जूनागढ़ के बांटला गांव में 53 पक्षियों की एक साथ मौ’त हो गई. अभी तक इन पक्षियों की जांच तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि बर्ड फ्लू के कारण इनकी मौ’त हुई है.
राजस्थान में 135 कौओं की मौ’त ने किया प’रेशान
राजस्थान में भी पक्षियों की मौ’त ने प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए है. राजस्थान के जयपुर समेत 7 जिलों में 24 घंटों में 135 और कौओं की मौ’त होने की सूचना मिली है. राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाया है. इसके साथ ही चार संभागों में विशेषज्ञ दल भी भेजे गए हैं.





Leave a Reply