BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग: गायघाट के शिवदाहा रामजानकी मंदिर में अष्टयाम का हुआ आयोजन, रामधुन से गूंजायमान हुआ मां का दरबार

ब्रेकिंग: गायघाट के शिवदाहा रामजानकी मंदिर में अष्टयाम का हुआ आयोजन,रामधुन से गूंजायमान हुआ मां का दरबार

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। प्रखंड के शिवदाहा रामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को हनुमान आराधना समिति के तत्वावधान में अष्टयाम रामधुन यज्ञ का आयोजन किया।नव वर्ष के मौके पर रामजानकी मंदिर के प्रांगण में सीता राम अष्टयाम यज्ञ सह रामधुनी शुक्रवार को प्रारंभ हुआ है। आयोजन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रमण कुमार उपाध्याय, विजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह उर्फ पुजारी, अजीत कुमार, सुमित कुमार, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर उपाध्याय, लड्डू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जन कल्याण की भावना से शिवदाहा गांव वासियों द्वारा रामजानकी मंदिर के प्रांगण में क्षेत्र के विद्वान पंडितों द्वारा श्रद्धा भाव व नेम निष्ठा के साथ यहां रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है। वहीं समिति के सदस्य सिंतु उपाध्याय, मोनी उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए सामाजिक समरसता के साथ अखंड रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है।पंडित वमशंकर उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञ का शुभारंभ किया। वहीं इस मौके पर भजन कीर्तन प्रवचन , रामकलेवा, विवाह महोत्सव आदि का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक उत्थान लिए समिति सदस्यों ने इस अष्टयाम में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए शिवदाहा गांव के ग्रामीणों से इस अष्टयाम सह रामधुनी यज्ञ में भाग लेने की अपील की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.