रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के चर्चे पिछले काफी समय से चल रहे हैं. साल 2020 के शुरुआत में खबरें थीं कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन साल के अंत तक ये हो न सका, लेकिन साल के जाते-जाते बड़े सेलीब्रेशन के कयास लगाए जा रहे हैं. चर्चाएं तेज हैं कि रणबीर और आलिया आज अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए सगाई करने वाले हैं. फोटो साभार-@filmydotcom/Instagram

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नीतू कपूर के साथ नजर आए थे, जहां से वो जयपुर रवाना हो गए. इसके कुछ घंट बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पिंक सिटी के लिए रवाना हुए तो वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र का डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी वहां स्पॉट किए गए.विज्ञापनhttps://2e464083f9b3145aafa050dacca22600.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-37/html/container.html

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उनके पति भारत साहनी और बेटी समारा व आदर जैन भी रणथम्भोर में हैं और करण जौहर भी यहां जल्द यहां पहुंचने वाले हैं. फोटो साभार- विरल भयानी

रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी लोग रणथम्भोर के अमन होटल में साथ रुके हुए हैं. पहले माना जा रहा था कि सभी यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आए हैं लेकिन आलिया और रणबीर के सभी करीबियों की मौजूदगी अब कुछ और ही इशारा कर रही हैं. माना जा रहा है कि दोनों आज सगाई कर सकते हैं. फोटो साभार-विरल भयानीविज्ञापनnull

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर एक-दूसरे को दो सालों से डेट कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने जहां कुछ दिन पहले ये बयान दिया था कि शादी वह अभी नहीं कर रहीं क्योंकि उनकी उम्र काफी कम है. वहीं, रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट से शादी को लेकर बयान देते हुए कहा था कि अगर ये महामारी (कोरोना वायरस) नहीं होती तो अब तक वो शादी कर चुके होते.

हालांकि, अभी तक रणबीर या आलिया के परिवार से किसी ने भी ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है. ऐसे में इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है.



Leave a Reply