Breaking NewsInternational

Siberia में -39 डिग्री सेल्सियस में हुई Bikini Party, फोटोज देख ठंड से कांप जाएंगे आप

साइबेरियाई शहर टॉम्स्क (Tomsk) में माइनस 39 डिग्री सेल्सियस में स्विमवीयर पहनकर पार्टी करते कुछ लोगों के एक समूह की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा लोग बिकिनी और स्विमवीयर पहने दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस पार्टी की जमकर तारीफ की, जबकि कुछ लोग इसे मूर्खतापूर्ण हरकत बता रहे हैं. (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)1/6

नए साल के जश्न में डूबे लोग

new year celebration

साइबेरिया (Siberia) में लोग नए साल के जश्न में डूब गए हैं और अलग-अलग तरह से पार्टी कर रहे हैं.   2/6

-39 डिग्री में बिकिनी पार्टी

bikini party at minus 39 Celsius

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग -39 डिग्री सेल्सियस तापमान में बिकिनी पार्टी (Bikini Party) करते दिख रहे हैं.   3/6

स्विमवीयर और बिकिनी में दिखे लोग

People seen in swimwear and bikini

वीडियो में बिकिनी और रंग-बिरंगे स्विमवियर पहने एक दर्जन से ज्यादा लोग बर्फ से ढके सेंट्रल-स्क्वॉयर में डांस करते दिख रहे हैं.   4/6

ऐसा है लोगों का रिएक्शन

reaction on bikini party

वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी (Party) करते युवाओं की आलोचना हो रही है, वहीं कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं और इतनी ठंड में पार्टी करते लोगों को बहादूर बता रहे हैं.   5/6

काफी नीचे पहुंचा टॉम्स्क का पारा

Tomsk temperature down very low

वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर बताया है कि टॉम्स्क (Tomsk) में वाकई इतनी ठंड पड़ रही है और यहां तापमान -40 डिग्री के करीब पहुंच गया है.   6/6

साइबेरिया में पड़ती है खूब ठंड

very cold in Siberia

साइबेरिया (Siberia) को दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में शुमार किया जाता है और यहां कई शहरों में तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.