बिहार विश्वविद्यलाय के महाविधालय एवं स्नातकोतर विभागों में पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ती हेतु रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन।
आज ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के सीतामढ़ी के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन एवं सचिव परवेज़ आलम ने बी आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के रजिस्ट्रार प्रो राम कृष्ण ठाकुर से उनके आवास पे मिलकर अंगिभूत कॉलेज एवं स्नातकोतर विभागों में पुस्तकालय अध्यक्ष एवं सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष के नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा
सचिव परवेज आलम ने कहा कि अंगिभूत कॉलेज एवं स्नातकोतर विभागों में कई वर्षो से पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली नहीं हुई है,बिहार विश्वविद्यलाय की बात करे तो इसके अंतर्गत 42 अंगीभूत कॉलेज एवं 24 स्नातकोतर विभाग है जिसमे 4 अंगीभूत कॉलेज छोड़ बाकी सभी कॉलेजों में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त परा हुआ है, और लगभग-लगभग स्नातकोतर विभाग का भी यही हाल है, अभिषेक रंजन ने कहा रजिस्ट्रार सर को बताया कि पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली नहीं होने से ना पुस्तकालय के बुक का रख रखाव होता है और साथ ही साथ रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को भी काफी परेशानीया होती है। वहीं रजिस्ट्रार ठाकुर जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में कुलपति महोदय से मिलकर पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष त्रिविक्रम जी,जिला प्रभारी रवि मालाकार,विकाश जी,मुयुदिं अहमद,रोहित कुमार शामिल हुए!!








Leave a Reply