नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann ki baat) के वर्ष 2020 के अंतिम प्रसारण के जरिये देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गुरु तेगबहादुर जी को नमन किया. साथ ही देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि 4 दिन बाद 2021 आ जाएगा. हम कामना करते हैं कि देश 2021 में आगे बढ़े. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने देश में आशा का एक अद्भुत प्रवाह भी देखा है. चुनौतियां खूब आई, संकट भी अनेक आए. कोरोना के कारण दुनिया में स्पलाई चेन को लेकर अनेक बाधाएं भी आई, लेकिन हमने हर संकट से नए सबक लिए.






Comment here