BIHARBreaking NewsSTATE

कई साल से सड़कों पर रह रहा था शख्‍स, बाल क’टाने के बाद PICS हुईं वायरल तो मिला परिवार

नई दिल्‍ली. कुंभ के मेले में बिछड़े दो भाई कई साल बाद फिर मिल जाते हैं. आपने इसके बारे में तो जरूर सुना होगा. लेकिन दुनियाभर में ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो लापता (Missing Person) होने के बाद बेहद अनोखे तरीके से अपने परिवार से दोबारा मिल जाते हैं. ऐसे ही एक शख्‍स हैं ब्राजील (Brazil) में. वह करीब 10 साल से लापता थे. लेकिन अब उनका हेयरकट (Haircut) कराया गया और दाढ़ी बनवाई गई तो उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Photo) हो गई. फिर क्‍या था, ये फोटो उनके परिवार तक पहुंच गई और परिवार से वह दोबारा मिल गए.

जी हां, इन शख्‍स का नाम है गुमेरेस. वह दस साल से लापता थे और एक बेघर की तरह सड़कों पर जीवन बिता रहे थे. इस दौरान उनके बाल और दाढ़ी-मूंछ काफी बढ़ गई थीं. उन्‍हें पहचान पाना नामुमकिन था. परिवारवाले भी उन्‍हें मरा हुआ समझ कर जी रहे थे.

विदेशी मीडिया के अनुसार पिछले दिनों उन्‍हें सड़क पर ब्राजील के एक बिजनेसमैन ने देखा. इनका नाम एलेसैंडरो लोबो है. उन्‍होंने गुमेरेस की मदद करने की ठानी. वह गुमेरेस के पास गए और उनसे खाने के लिए पूछा. लेकिन गुमेरेस ने खाने का ऑफर मना कर दिया और लोबो से एक रेजर देने को कहा ताकि वह अपने बाल काट सकें और दाढ़ी-मूंछ बना सकें.

इसके बाद लोबो उन्‍हें एक सैलून लेकर गए. वहां उनके बाल कटवाए और दाढ़ी-मूंछ सेट करवाई. लोबो ने गुमेरेस को नए कपड़े भी गिफ्ट किए. लोबो ने गुमेरेस की पहले एक फोटो खींच ली थी. फिर बाल कटवाने के बाद दोबारा फोटो खींची. इसके बाद दोनों फोटो को पहले और अब की तरह इंस्‍टाग्राम पर डाल दिया.
ये फोटो जल्‍द ही वायरल हो गईं. इस बीच गुमेरेस के परिवार वालों ने भी यह फोटो देखीं और उन्‍हें बेहद खुशी हुई कि गुमेरेस जीवित हैं. परिवार ने उनका पता किया और वह दोबारा एक हो गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.