Breaking NewsNational

क्‍या ब्रिटेन में मिला नया कोरोना वायरस अधिक जा’नलेवा है? क्‍या वैक्‍सीन होगी बेअसर? जानिये सबकुछ

नई दिल्‍ली. ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक नए प्रकार यानी स्ट्रेन से संक्रमण (New Coronavirus) की दर बढ़ने को लेकर दुनिया भर में हड़’कंप मचा हुआ है. ब्रिटेन में तो इस वायरस के नए रूप को देखते हुए रविवार से सख्त पाबंदियों के साथ लॉकडाउन लागू किया गया है, जिसके चलते लाखों लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हो गए हैं. गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें और प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं. लेकिन क्‍या कोरोना वायरस का यह नया रूप सच में अधिक शक्तिशाली है? क्‍या इस पर कोरोना वैक्‍सीन का कोई असर नहीं होगा? लोगों के मन में ऐसे ही कुछ सवाल उठ रहे हैं.

कितना ख’तरनाक है नया वायरस

कोरोना वायरस का यह नया स्वरूप 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं कि यह ज्यादा जानलेवा है या टीके को लेकर यह अलग तरह की प्रतिक्रिया देगा. इंपीरियल कॉलेज लंदन के डॉ. एरिक वोल्ज कहते हैं, ‘यह बताना अभी वास्तव में काफी जल्दी होगा. लेकिन हमने अब तक जो देखा है उसके मुताबिक यह बहुत तेजी से बढ़ रहा है, यह पहले वाले (वायरस के पूर्व स्वरूप) की तुलना में बेहद तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इस पर नजर रखना महत्वपूर्ण है.’

वायरस ने किया बदलाव
इस नए स्‍ट्रेन ने कोरोना वायरस को बढ़ाने वाले प्रोटीन में बदलाव कर लिया है. इस वायरस का रूप बदलना कोई पहली बार नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस ने 20 से ज्यादा रूप बदले हैं. कोरोना वायरस का पहले का रूप उतना ज्यादा संक्रामक नहीं था. ब्रिटेन में पाया गया नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है. क्योंकि इसके 8 रूप जीन में प्रोटीन को बढ़ा देते हैं. इन 8 में से 2 रूप अधिक खतरनाक हैं. ये ब्रिटेन में पाया गया एन501वाई और एच69/वी70 हैं. ये दोनों ही शरीर पर अधिक खतरनाक प्रभाव डालते हैं.

टीका समान रूप से होगा प्रभावी : CSIR
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक शेखर मांडे ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस का टीका वायरस के बदले स्वरूप के खिलाफ भी उतना ही कारगर होगा और घब’राने की कोई वजह नहीं है. उन्होंने कहा कि वायरस के नए प्रकार एन501वाई तुलनात्मक रूप से ‘‘तेजी से फैलता’’ है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह ज्यादा घा’तक है और लोगों की यह जान ले लेगा.

ब्रिटेन में लगाए गए प्रतिबंध
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार शाम नए सख्त प्रतिबंधों के बाबत घोषणा की थी. पांच दिवसीय प्रस्तावित ‘क्रिसमस बबल’ कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है. पहले क्रिसमस के कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया गया था लेकिन अब जॉनसन ने प्रतिबंधों को और सख्त करने का फैसला लिया है.

कई देशों ने रद्द की विमान सेवा
ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के एक नए बेकाबू प्रकार (स्ट्रेन) के तेजी से पांव पसारने के बीच जर्मनी, इटली, बेल्जियम, डेनमार्क, बुल्गारिया, आयरिश रिपब्लिक, तुर्की और कनाडा के ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर रोक लगाने के बाद फ्रांस ने भी ब्रिटेन के लिये अपनी सीमाएं बंद करने का फैसला किया है. भारत में हालांकि अभी ब्रिटेन जाने या वहां से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है हालांकि यात्रियों को कड़ी जांच के साथ ही सेल्‍फ क्‍वारंटाइन के नियमों का भी पालन करना होता है. ब्रिटेन में श्रेणी-4 के सख्त लॉकडाउन को लागू किया गया है और सभी अनावश्यक यात्राओं व कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है. जिन अन्य देशों और क्षेत्रों ने ब्रिटेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है उनमें हांगकांग, इजराइल, ईरान, क्रोएशिया, अर्जेंटीना, मोरक्को, चिली और कुवैत शामिल हैं.

सरकार सतर्क है, घबराने की आवश्यकता नहीं- स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को कहा कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के नए प्रकार के संक्रमण को लेकर चिंताओं और ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध की मांग के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि ये काल्पनिक स्थितियां हैं, ये काल्पनिक बातें है, ये काल्पनिक चिंताएं हैं. अपने आप को इससे दूर रखें.’ हर्षवर्धन ने कहा, ‘सरकार हर चीज के बारे में पूरी तरह जागरुक है. यदि आप मुझसे पूछें, तो इतना घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जैसा कि इस संवाददाता सम्मेलन में देखा जा रहा है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.