BIHARBreaking NewsSTATE

RJD का नया फरमान, विधायकों और MLC को हर महीने पार्टी फंड में देने होंगे 10 हजार रुपये

राष्ट्रीय जनता दल ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों को हर महीने पार्टी फंड में 10 हजार रुपये जमा करवाने का निर्देश जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पार्टी ने 75 विधायकों और 10 विधान पारिषद सदस्यों (MLC) को हर महीने 10 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा कराने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि कई विधायकों और MLC ने ये रकम जमा करानी शुरू भी कर दी है. आरजेडी के सूत्रों ने बताया है कि पहले पार्टी ने सभी विधायकों को 25 हजार रुपये महीना जमा कराने का निर्देश जारी किया था मगर विधायकों और MLC ने इसका विरोध किया, इसके बाद इस रकम को घटाकर 10 हजार रुपये प्रति महीना कर दी गई है.

पार्टी फंड में पैसा जमा कराने के लिए पूर्व विधायकों और MLC को भी नहीं बख्शा गया है. आरजेडी के पूर्व विधायकों और पूर्व MLC को भी हर महीने 4 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा करने का निर्देश दिया गया है.आरजेडी के विधायकों और MLC को हर महीने 10 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा कराने के निर्देश पर जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अजय आलोक ने हमला बोला है. 

अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है “पहले टिकट के लिए पैसा दो, जीतने के बाद तनख्वाह में कमीशन दो, हार गए तो पेंशन में कमीशन दो, अबे नोट खाते हो क्या? भूख की सीमा होती है, पैसे के मामले में लालू प्रसाद आपसे आगे निकल गया यह…कुबेर का राक्षसी साधक है यह”.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.