नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को सुबह अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज (Gurudwara Rakabganj) पहुंचे. यहां उन्होंने माथा टेका और गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी. उनका यह दौरा अचानक हुआ है. उनके गुरुद्वारा जाने के दौरान ट्रैफिक भी नहीं रोका गया. साथ ही वहां आम दिनों की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था थी. इस दौरान कोई खास पुलिस बंदोबस्त भी देखने को नहीं मिला.
बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा अचानक हुआ है. उन्होंने इस दौरान गुरु तेगबहादुर की ओर से किए गए त्याग को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.






Leave a Reply