BIHARBreaking NewsSTATE

एसके सिंघल बने बिहार के नए DGP, गुप्तेश्वर पांडेय के VRS लेने के बाद से प्रभार में थे

डीजीपी का प्रभार संभाल रहे वर्ष 1988 बैच के आईपीएस एसके सिंघल को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को एसके सिंघल के नये डीजीपी बनने की अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद 23 सितंबर से ये डीजीपी के प्रभार में थे। इसके अलावा ये गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक भी थे।

पंजाब के जालंधर छावनी के रहने वाले एसके सिंघल वर्ष 1987 में आईएफएस बने थे। उसके अगले साल आईपीएस बने। इनकी स्कूली शिक्षा जालंधर में ही हुई। जालंधर डीएवी कॉलेज से ही इन्होंने स्नातक की डिग्री ली। स्नातक और गणित ऑनर्स में इन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इन्होंने गणित में ही स्नातकोत्तर किया। इसमें भी इन्हें गोल्ड मेडल मिला। कुछ दिनों तक उन्होंने पंजाब में ही खालसा कॉलेज में बतौर लेक्चरर काम किया। ये दानापुर एएसपी भी रह चुके हैं। बतौर एसपी नालंदा, सीवान, कैमूर, रोहतास और भोजपुर आदि जिलों में सेवाएं दी है। वर्ष 2005 में डीआईजी प्रशासन बने। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं। पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट विषय में एमबीए भी किया है। वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट में डॉक्टरेट कर रहे हैं। प्री-पीएचडी में ये मगध विश्वविद्यालय के टॉपर थे। इनके पिता सत्यप्रकाश सिंघल शिक्षक थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.