BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

दरभंगा से अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे के लिए भी उड़ान सेवा, बुक‍िंग शुरू

दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट ने तीन और शहरों के लिए बुक‍िंग शुरू कर दी है। स्पाइसजेट की आधिकारिक साइट पर इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि दरभंगा-अहमदाबाद के लिए 11 जनवरी से और  दरभंगा से हैदराबाद और पुणे के लिए 18 जनवरी सीधी उड़ान की बुक‍िंग शुरू की गई है। बता दें कि 8 नवंबर को दरभंगा स्थित हवाई अड्डे से सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की गई थी। पहले दिन से ही दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुबंई और बेंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू है। इससे लाेगोंं को राहत म‍िली है।उड़ान की समय-सारणी

. अहमदाबाद- दरभंगा

प्रस्थान 9.55 बजे और आगमन 12.15 बजे

. दरभंगा- अहमदाबाद

प्रस्थान 12.45 बजे और आगमन 15.5 बजे

. पुणे- दरभंगा

प्रस्थान 13.25 बजे  आगमन 16 बजे

. दरभंगा- पुणे

प्रस्थान 10.20 बजे आर आगमन 12.45 बजे

. हैदराबाद- दरभंगा

प्रस्थान  7.35 बजे  और आगमन 9.40 बजे

. दरभंगा- हैदराबाद

 प्रस्थान 16.40 बजे और आगमन 18.50 बजे निर्धारित किया गया है।दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान की कहानी

15 जून-2016 उड़ान योजना स्वीकृत।

24 अगस्त-2017- निविदा का दूसरा चरण शुरू।

24 जनवरी 2018- स्पाइस जेट को तीन हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति।

24 दिसंबर 2018- तत्कालीन नागरिक उडययन मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला।

06 मार्च 2019- स्पाइस जेट ने टिकट बुक‍िंग की तारीख बताई।

30 अप्रैल 2019- स्पाइस जेट ने अधूरे काम की वजह से बुक‍िंग रोकी।

11 मई 2020- नागरिक उडययन मंत्री ने ट््िवट कर दी जानकारी अक्टूबर 2020 तक पूरा होगा काम।null

24 जून 2020- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया हवाई अड्डे का निरीक्षण। काम की प्रगति में तेजी लाने पर की बात।

25 अगस्त 2020- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से दी गई सूचना 31 दिसंबर 2020 तक पूरा होगा काम।

12 सितंबर 2020- नागरिक उडययन मंत्री हरदीप ङ्क्षसह पुरी ने की कार्यों की समीक्षा।

21 सितंबर 2020- स्पाइस जेट ने की टिकटों की बुक‍िंग शुरु

8 अक्टूबर 2020- दरभंगा से विमानों का परिचालन शुरु

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.