BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : एसोसिएशन ऑफ बिहार एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस एवं शिक्षा बचाओ सं’घर्ष मोर्चा बिहार के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय सत्येंद्र बाबू की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

आज दिनांक 18 दिसंबर 2020 को एसोसिएशन ऑफ बिहार एकेडमिक इंस्टीट्यूशंस एवं शिक्षा बचाओ संघर्ष मोर्चा बिहार के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संघ भवन संत कोलंबस स्कूल कलमबाग चौक मुजफ्फरपुर में स्वर्गीय सत्येंद्र बाबू की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के निदेशक प्राचार्य एवं शिक्षक गण सम्मिलित हुए। विदित हो कि विद्यालय समाज के प्रखर शिक्षक, बुद्धिजीवी ,समाज सेवक और ईस्ट वेस्ट स्कूल गोपालगंज के निदेशक सत्येंद्र बाबू का देहावसान हृदय गति रुकने से हो गया है। इस महान विभूति के हृदयाघात का कारण कोरोना लॉकडाउन के कारण लंबी अवधि से विद्यालय बंदी पर सरकार का उदासीन रवैया रहा है। विद्यालय हेतु बैंक कर्ज पर ली गई जमीन का मासिक किस्त, किराए के मकान में चल रहे विद्यालय के किराए हेतु मकान मालिक का दबाव एवं इससे उत्पन्न आर्थिक बोझ से सत्येंद्र बाबू काफी परेशान चल रहे थे। शिक्षक समाज के प्रति प्रगतिशील सोच रखने वाले सत्येंद्र बाबू का निधन शिक्षक समाज एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है ।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राजेश मिश्रा,डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, रणधीर कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव , विकास शुक्ला,ललन कुमार, संतोष कुमार झा, राम जानकी सिंह इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.