Breaking NewsCRIMEUTTAR PRADESH

#UP; मात्र 200 रुपए की वसूली में दरोगा और दीवान दोनों नि’लम्बित, SSP ने की का’र्रवाई…

ठाकुरगंज की रिंग रोड पुलिस चौकी में तै’नात हेड कांस्टेबल ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को धमका कर 200 रुपये वसूल लिए। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल, चौकी इंचा’र्ज को नि’लम्बित व थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ठाकुरगंज की रिंग रोड चौकी पर तै’नात एक सिपाही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक से 200 रुपये वसूली लेता दिखा। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि सिपाही ने पहले ट्रैक्टर-ट्राली को रुक’वाया।इसके बाद ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति ने सिपाही को 100 रुपये दिए पर सिपाही ने 200 रुपये से कम लेने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने 200 रुपये निकाल कर सिपाही को दिए। तब जाकर सिपाही ने उसे गाड़ी समेत जाने दिया।

वीडियो वायरल होने पर छा’नबीन कराई गई तो पता चला कि वसूली करने वाला पुलिस कर्मी ठाकुरगंज की रिंग रोड पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल मनिंदर यादव है। इस पर उन्होंने मनिंदर यादव और चौकी इंचार्ज विजय सिंह को नि’लम्बित कर दिया। ठाकुरगंज थाने के इंस्पेक्टर नीरज ओझा को लाइन हाजिर कर दिया।पहले भी मड़ियांव थानाक्षेत्र में सिपाही ने ट्रैक्टर चालक से वसूली करके महकमे की फजीहत कराई थी। 30 सितम्बर को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें घैला पुलिस चौकी पर तै’नात हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार ट्रैक्टर चालक से रुपये वसूलता नजर आया था। उक्त मामले में एसएसपी ने आ’रोपी हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार व घैला चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह चौहान को निल’म्बित करते हुए इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया था।सिपाही की वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद के सभी थानों में तै’नात पुलिस कर्मियों के लिए फिर गाइनलाइन जारी की है।

उन्होंने मा’तहतों से पूरी ईमानदारी से कार्य करने के आदेश दिए है।पारा के मोहान रोड पर एक दुकान में प्लास्टिक के थैले मिलने पर एक सिपाही ने दुकानदार दीपक गुप्ता से 25 हजार रुपये की मांग की। रविवार देर रात इस मामले में दुकानदार की एक वीडियो वायरल हुई। इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।रहीमाबाद पुलिस चौकी पर तैनात चौकीदार पुलिस कर्मियों की शह पर वाहनों से वसूली कर रहा है। रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हाफ डाला रहीमाबाद से सण्डीला की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस चौकी के सामने पहुंचते ही डग्गामार वाहन के ड्राइवर ने चौकी से निकले एक शख्स को रुपये दिए और चलता बना। इसके बाद वह शख्स पुलिस चौकी के अंदर चला गया। वसूली के दो वीडियो वायरल हुए हैं। सीओ मलिहाबाद सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। दो’षी पाए जाने पर स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.