जिले में कालाजार मरीजों की संख्या में आ रही गिरावट
- जिला व प्रखंड स्तर पर है जांच व इलाज की सुविधाएं
- सिंगल डोज से होता है कालाजार मरीजों का उपचार
- मच्छरदानी के प्रयोग एवं साफ सफाई द्वारा कालाजार रोग से बचा जा सकता है
मोतिहारी। 15 दिसंबर
जिले में कालाजार के उपचार और रोकथाम के लिए जिला वेक्टर बार्न विभाग प्रतिबद्ध है। कालाजार के रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है, जिसका नतीजा है कि पहले की अपेक्षा कालाजार के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जिला वीभीडीसी डॉ जितेन्द्र ने बताया जनवरी से नवंबर तक जिले में मात्र 65 केस एक्टिव है। जिले के सभी प्रखंडों में आरके 16 किट मौजूद हैं।
चार प्रखंडों में उपलब्ध है कालाजार का उपचार:
डॉ जितेन्द्र ने बताया कालाजार का इलाज पूर्वी चंपारण के चार केंद्रों पर उपलब्ध है, जिनमें सदर अस्पताल, चकिया अनुमंडल अस्पताल, मधुबन एवं कल्याणपुर शामिल है। कालाजार के पॉजिटिव मरीजों का सिंगल डोज दवा से ट्रीटमेंट किया जाता है। इसके लिए पानी में एक बार सिंगल डोज मिलाकर चढ़ा दिया जाता है। इससे मरीज को काफी आराम मिलता है। जब दोबारा कालाजार किसी मरीज को होता है उसे पीकेडीएल कहते हैं। इसमें पूर्व का लक्षण दोबारा से मरीज में दिखाई पड़ने लगता है, जैसे चकत्ते का होना चक्कर आना, बुखार आना, इत्यादि।
साल में दो बार कराया जाता है सिंथेटिक पायराथाइराइड छिड़काव :
डॉ जितेन्द्र ने बताया कालाजार के फैलाव को रोकने के लिए वर्ष में दो बार 5% एसपी घोल का छिड़काव किया जाता है, जिससे रोग वाहक बालू मक्खी मर जाते हैं। एक चक्र 60 दिनों का होता है। हाल में ही इसका दूसरा चक्र पूरा हुआ है। बीमारी के उपचार हेतु नई चिकित्सा पद्धति शुरू की गई है, जिसमें सुई के द्वारा इलाज संभव है कालाजार का इलाज सरकार द्वारा मुफ्त में किया जाता है। इसमें सरकारी स्तर से आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
जिला वेक्टर जनित पदाधिकारी ने बताया कि कालाजार से बचने के लिए
- मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं।
- मच्छरदानी का प्रयोग करें, साफ सफाई में रहे।
- घरों के आसपास कूड़े कचरे का ढेर ना होने दें।
- छिड़काव से पूर्व घर की अंदरूनी दीवार के छेद को बंद रखें ।
- घर के सभी कमरों रसोईघर पूजा घर एवं अन्य कमरों की दीवारों पर 6 फीट तक फिनाइल डिटॉल आदि कीटनाशक का प्रयोग कर छिड़काव करते रहें। ताकि कालाजार के मच्छर घरों में प्रवेश न कर सके ।
- छिड़काव के पूर्व भोजन सामग्री बर्तन कपड़े आदि को घर से बाहर रख दें।
- ढाई से 3 माह तक दीवारों पर लिपाई पुताई न करें इसे कीटनाशक एसपी का असर बना रहे।
- अपने क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव की जानकारी आशा से प्राप्त कर सकते हैं या सदर अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।
बचाव के लिए चलाया जाता है जागरूकता अभियान:
कालाजार से बचाव के लिए जागरूकता अभियान सदर अस्पताल जिला अस्पताल और प्रखंड अस्पतालों द्वारा अभियान चलाया जाता है। जिसमें आईआरएस बैनर, कार्ड पोस्टर इत्यादि के सहयोग से समय-समय पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिड़काव एवं दवा की सेवाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। छिड़काव करने वाली टीम में सुपरवाइजर एवं पांच फील्ड वर्कर भी होते हैं। इनके देखरेख में दवा के छिड़काव व मरीजों की पहचान की जाती है। बीच-बीच में सरकार द्वारा जिला अस्पताल के सहयोग से कैंप कभी निर्माण करती है ब्लॉक लेवल पर 6 स्टाफ होते हैं। बीडीएस में भी सहयोगी होते हैं, जिसमें ब्लॉक एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भाग लेते हैं।






Leave a Reply