अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डं’डा, चांदनी चौक से हटाए गए अ’तिक्रमणकारी
मुजफ्फरपुर । ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन की तरफ से गुरुवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीओ पूर्वी डॉ कुंदन कुमार के नेतृत्व में चांदनी चौक इलाके में सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। चांदनी चौक के समीप ट्रकों को लगाकर रखने वाले को डीटीओ के तरफ से जुर्माना किया गया। एनएच किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर गैराज आदि खोले गए दुकानो को विशेष टीम द्वारा मुक्त कराया गया। दुकानदारों को हिदायत दी गयी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर विधि सम्मत का’र्रवाई की जायगी।
एसडीओ ने कहा कि सड़कों से अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि हटाये गए जगह पर दोबारा अतिक्रमण नही हो इसके लिए सभी संबंधित थानाध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी दी गईं है। इसमे किसी तरफ की कोताही पर संबंधित थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की जायगी।






Leave a Reply